अर्जुन सिंह मावी, सरदारपुर मंदसौर मे हुई घटना के विरोध मुखर हो रहे हैं और इसी को लेकर लोधा युवा शक्ति ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। लोधा युवा शक्ति संगठन सरदारपुर बाल्क द्वारा मंदसौर मे हुई 7 वर्षीय कक्षा तीसरी की बालिका के साथ हुआ दुष्कृत्र्य के विरोध में राष्ट्रपति महोदय के नाम अमझेरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मंदसौर दुराचार के आरोपी इरफान को फास्ट ट्रेक कोर्ट लगाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की गई। हास्पिटल मे जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही बालिका को न्याय मिले वही उपस्थित लोधा युवा शक्ति के अर्जुन हाडा ने बताया कि इस संसार कि हर बेटी प्यारी होती है चाहे वह हमारी हो या तुम्हारी किसी भी जाती या धर्म की हो वह सब की प्यारी होती हैं ओर जो बेटियों के साथ गलत हरकत करता है, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए ज्ञापन का वाचन राहुल पटेल ने किया उपस्थित समस्त लोधा युवा शक्ति के कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation पाटीदार समाज का 32वां सामूहिक विवाह का आय-व्यय ब्योरा पेश रुठे इंद्रदेव को मनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन की निकाली गधे पर सवारी