झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार शाम को खवासा में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। मुख्य चौराहे पर पुतला दहन करने के पूर्व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हुए। पुतला दहन के अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रमेश बारिया, विजय पटेल, अनिरुद्ध जाट, अनोखीलाल सोनी, राकेश भगतए किशोर पाटीदार, मनोज पटेल, गौरव चुंडावत, आयुष खैर, पवन पाटीदारए पंकज पाटीदार, राकेश प्रजापति आदि उपस्थित थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खवासा पुलिस भी सक्रिय दिखाई दी। खवासा चौकी प्रभारी शिवकुमार कुशवाह पूरे समय अपने स्टॉफ के साथ मौके पर बने रहे। Post navigation कुपोषण दूर करने के लिए खेतों में किसानों ने बोई पौष्टिक-कैल्शियम से भरपूर फसल राला नशे मे धुत सिपाही का हंगामा ; युवक को पीटा , हुआ लाइन अटैच