आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- करीब पांच माह पूर्व पारा के व्यापारी की वैन को ग्राम जुवारी के रास्ते मे रोककर अज्ञात आरोपियों ने लूटपाट की थी, फरीयादी ने घटना की रिपोर्ट थाना आंबुआ में अपराध क्रमांक 152/17 में धारा 394 भादवि का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। घटना के बाद ही पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जोबट स्टोना सुलिया के मार्गदर्शन में आंबुआ थाना प्रभारी विकास कपीस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश जारी की थी, जिसमें दो आरोपियों को विगत दिनों पुलिस आंबुआ द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया था, जबकि एक आरोपी घटना के बाद से फरार था। प्रधान आरक्षक अरविंदसिंह ने बताया कि उसमें से तीसरा आरोपी इलामसिंह पिता राधु भील निवासी बावड़ी पांच माह से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर आंबुआ थाना प्रभारी विकास कपीस अपनी टीम के साथ बावड़ी में झाड़ के नीचे बैठकर फरार आरोपी इलाम सिंह ताड़ी पी रहा था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। संपूर्ण प्रक्रिया के बाद शुक्रवार दोपहर में उक्त तीसरे आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया बाद में उसे जेल भेज दिया गया। उक्त आरोपी को पकडऩे में प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, आरक्षक मनीष गणपतसिंह, रमेश और गजेंद्र का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation खेत में हल चला रहे किसान की हाई वॉल्टेज लाइन के करंट लगने से मौत किसान जोड़ो-किसान बढ़ाओ कार्यक्रम में एसपी ने ग्रामीणों को चिटफंड कंपनियों के झांसे में न आने की दी नसीहत