अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
करंट लगने से फाटा ग्राम के पटेल फलिये का प्रताप सिंह चौहान उम्र 45 वर्ष की आज दोपहर खेत में हल चला रहा था जिससे खेत मे लोहे का सरिया पड़ा था और हल और किसान प्रताप जैसे ही उस सरिये के संपर्क में आए ऊपर से गुजर रही हाई वॉल्टेज की लाईन की चपेट में आए गया और जिससे किसान प्रतापसिंह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से नानपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां से डॉक्टर नही होने से अलीराजपुर 108 की मदद से ले गए जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष प्रताप के पुत्र राजू की मौत भी करंट लगने से हो गई थी। ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गई मौत नानपुर थाने में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *