झाबुआ। गणतंत्र दिवस पर लाल किले के प्राचीर से झंडावंदन के साक्षी बनने के लिए जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ का पांच छात्रों का दल आज सुबह दिल्ली के लिये रवाना हुआ जिसे सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रमुख निशा मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया और छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र सिसोदिया ,बालक पारा के प्राचार्य अबरार खान,रामा के राम बाबू सोनी ,रातीतलाई प्रभारी प्राचार्य सुरेखा पाठक, ऋतुराज सिंह राठोर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल उपस्थित थे,छात्रों के साथ जिला केयर टेकर के रूप में शा उ मा वी वन के प्राचार्य मनीष पँवार गए,पांच छात्रों में शा उ मा वि वन का छात्र विनोद जमरा भी सम्मिलित है। Post navigation क्लस्टर लेवल की जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाइन निराकरण हेतु शिविर लगाया गया…, 75वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, हुए संस्कृतिक कार्यक्रम