झाबुआ। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र भोपाल द्वारा प्रदाय निर्देश अनुसार जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के आवेदन 15 मार्च तक भरे जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड कार्यालयों से प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ जमा कर सकते है। जिला स्तर पर स्थापित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल तक चलेगी। Post navigation प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में दिए निर्देश भगोरिया पर्व के उत्साह से सराबोर हुआ अंचल