पियुष चन्देल अलीराजपुर — प्रदेश में आम जन को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डायल 100 एवं 108 जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।इसी प्रकार पशुओं के ईलाज के लिये जिले में डायल 1962 सेवा शुरू की गयी है। टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर पशु चिकित्सक घर पहुच कर पशु उपचार की सेवा प्रदान करेंगे। यह सुविधा पशु पालक के लिए निःशुल्क रहेगी। उक्त योजना के संबंध में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अलीराजपुर एम. एल. परमार ने बताया की इस योजना का लाभ लेने के लिए पशु पालकों को सिर्फ 1962 पर कॉल करना होगा। कॉल करने पर पशु की बीमारी की गंभीरता के आधार पर पशु चिकित्सक पशुपालक के घर 5 घंटे, 8 घंटे,12 घंटे या 72 घंटे में पहुच कर पशुओं का उपचार करेंगे, यदि उपचार के दौरान इंजेक्शन या दवाइयों की आवश्यकता पड़ती है, तो वह भी निःशुल्क प्रदान की जायेगी। 1962 पशु संजीवनी सेवा अंतर्गत पशु पालकों को पशुओं के उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भधान, पशुओं के रख रखाव व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ पशुपालन संबंधी समस्त सलाह उपलब्ध होगी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए पशु चिकित्सक को सूचना पशु संजीवनी एप्प व एस.एम.एस. से प्राप्त होगी जिसके पश्चात पशु चिकित्सक पशु पालक से फोन पर चर्चा कर पशु की बीमारी के आधार पर अपॉइंटमेंट देंगे, जिसकी सूचना पशुपालकों को भी एस.एम.एस से प्राप्त होगी। Post navigation भागवत कथा में सुनने उमड़ा उमड़ा धर्मावलंबियों का जनसमूह ग्राम पंचायत को मिली कचरा वाहन की सौगात