झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद थाना क्षेत्र के तलाबपाडा गांव में दोपहर 12 बजे तलाबपाड़ा निवासी सुनीता पति प्रेम मेड़ा (24) बकरियां चरा रही थी। पशुओं को चराते-चराते वह एक कुएं के पास पहुंची, जहां उसने सोचा कि इसमें से उतर बर्तन से पानी लेकर आती हूं और पशुओं को पिला देती हूं। वह कुएं में पानी लेने के लिए उतर ही रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। चूंकि महिला को तैरना नहीं आता था। इसके कारण उसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर महिला के परिजनों को मिली तब से वे बदहवास है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पेटलावद थाने से एएसआई पीएस भाटी और एमएल भाटी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर कारवाई कर रही है। पेटलावद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। Post navigation बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत पानी की तलाश में छत से नीचे गिरकर मोर हुआ घायल