रितेश गुप्ता थांदला ऑल इंडिया जैन जनर्लिस्ट एसोसिएशन (आईजा ) के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिकजी हुंडिया और राष्ट्रीय मंत्री महावीर श्रीश्रीमाल ने आईजा के प्रदेश मंत्री प्रदीप जैन की सहमति से थांदला के पवन नाहर को आईजा मध्यप्रदेश अध्यक्ष, जावरा के राजकुमार हरण को प्रदेश महासचिव तथा रतलाम के अखिलेश कांठेड को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। विगत दिनों विरार के अगाशी तीर्थ पर हुए राष्ट्रीय महा अधिवेशन में आपके कार्य सराहनीय रहै एवं सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली, ओजस्वी वाणी, विचारशील जज्बा सभी आईजा मित्र परिवार के लिये प्रेरणादायी रहे है। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिकजी हुंडिया ने योग्यता के आधार पर मध्यप्रदेश की कमान उक्त विचारशील युवा पत्रकारों को देने में अपनी सहमति प्रदान की है। उनके साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मध्यप्रदेश आईजा साथियों व इष्ट मित्रों ने सभी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। ) Post navigation राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर में निकले पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर किया नगर में भव्य स्वागत संस्कार पब्लिक स्कूल ने जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया अव्वल मुकाम