झाबुआ लाइव डेस्क समीपस्थ ग्राम पलासड़ी में शनिवार को टीकाकरण किया गया। सरपँच सरदार सिंह डावर ने बताया कि कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं रामा तहसीलदार आशीष राठौड़ के निर्देश पर पलासड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वेक्सीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। भाजपा नेता छितुसिह मेड़ा ने सर्वप्रथम टिक लगवाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया ।45 वर्ष से अधिक आयु के 20 एव 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 कुल 70 लोगों को वेक्सीन लगाई गयी,जिन जिन ग्रामीणों ने टीकाकरण करवाया उन्हें उपहार स्वरूप तुलसी के पौधे एवं अन्य पौधे दिए गए। सभी ग्रामीणों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गयी। टीकाकरण अभियान में पटवारी लोकेन्द्र रावत, पंचायत सचिव कानजी ढाकिया, राकेश डावर, कैलाश डावर, थावरिया देवड़ा, नवलसिंह डावर, राजेश खराड़ी,सहित ए.एन.एम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा। Post navigation डिलेवरी पॉइंट बंद होने से, जननी में करनी पड़ी डिलेवरी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र कल झाबुआ दौरे पर; यह रहेगा पूरा कार्यक्रम ..