विपुल पांचाल@ झाबुआ Live गृहमंत्री डॉ. नरोत्त्तम मिश्र कल झाबुआ के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 9 बजे भोपाल से प्रस्थान झाबुआ के लिये हेलीकॉप्टर से निकलेंगे और सुबह 10ः15 बजे झाबुआ पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले सर्कीट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 10ः25 बजे झाबुआ जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेट करेंगे। कार्यकर्ताओ से भेंट के बाद नवनिर्मित पुलिस आवास के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 11ः15 बजे झाबुआ से भोपाल के लिये वापस निकल जाएंगे। उनके आगमन से पहले प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। Post navigation विडम्बना: झाबुआ-राणापुर मार्ग पर पलटी कार; 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर, 45 मिनट तक रोड़ पर पड़ा रहा शव अन्ततः गिर ही गई डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी पर गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित; पढ़े यह है पूरा मामला ..