नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ अभी कुछ देर पहले झाबुआ राणापुर मार्ग चार पहिया वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार तीन लोगों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है मृतक युवक का नाम संदीप निवासी राजपुर जिला बड़वानी बताया जा रहा है एवं घायल का नाम जयू टेवलिया निवासी राणापुर बताया जा रहा है। विडंबना- इस हादसे के बाद सूचना देने के तकरीबन 45 मिनट बाद भी ना तो 108 घटनास्थल पर पहुँची, और ना ही पुलिस.. शायद ये दुर्भाग्य की बात है जहां 30 मिनट में फ़ास्ट फ़ूड समय पर पहुँचा दिया जाता है मगर एम्बुलेंस को आने में घण्टों लगते है, हादसे में घायल व्यक्ति को एक निजी बस की सीट पर लेटा कर अस्पताल पहुंचाया गया एवं शव अभी भी शव वाहन आने का इंतजार में घटनास्थल पर ही अपनी पार्थिव देह की दुर्दशा पर रो रहा है.. इसलिए शायद कहते है.. मध्यप्रदेश अजब है, सबसे गजब है.. Post navigation बैठक: उम्मीदवार कोई भी तय हो; हमें कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाना है .. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र कल झाबुआ दौरे पर; यह रहेगा पूरा कार्यक्रम ..