झाबुआ। 13 अगस्त को फरियादी भूपेंद्र कांतिलाल बाबेल ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी पत्नी सुनीता घर से बाजार में खरीदी हेतु गई थी। शाम करीब 4.30 बजे मृगनयनी एम्पोरियम चंद्रशेखर आजाद मार्ग झाबुआ में बदमाशों द्वारा पर्स में से मोबाइल एवं 7 हजार रुपए चुरा लिए। मोबाइल लावा कंपनी का था जिसमें सिम 9425975706 लगी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 379 भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी शोभाराम परिहार, थाना प्रभारी आरसी भास्करे, सउनि सीके मंसूरी, आर रामकुमार, आर गणेश, महिला आरक्षक निर्मला की टीम द्वारा पलमा पति नरिया, रमिला पति बाबू डामोर निवासी मसुरिया हाल मुकाम फुटिया से पूछताछ क जुर्म करना कबूल किया इनके कब्जे से मोबाइल लावा कंपनी के साथ सात हजार रुपए नकदी जब्त किए। चोरी के मामले में गिरफ्तार महिलाओं से और भी अपराधों की पूछताछ की जा रही है। Post navigation इको फ्रेंडली गणेश प्रतियोगिता आयोजित सार्वजनिक गणेश उत्सव व नवदुर्गा उत्सव ने चल समारोह निकाल की गणेशजी की स्थापना