झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट पेटलावद तहसील के रायपुरिया थाना क्षेत्र भद्रकाली माताजी मंदिर आज पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने पहुँच कर पूजन अर्चना कर दर्शन वंदन किए जिसके बाद भद्रकाली माताजी मंदिर प्रांगण में पर्यावरण प्रेमी पुलिस कप्तान महेशचंद्र जैन ने स्वयं अपने हाथ से गड्ढा खोदकर पौधरोपण किया ओर साथ ही उपस्थितजनों को जैन ने बताया कि अपने जीवन मे पौधा जरूर लगाएं और उसकी परवरिश एक अपने बच्चे की तरह करे। पर्यावरण प्रेमी जैन का किया गया बहुमान पर्यावरण प्रेमी महेशचंद्रजी जैन का भद्रकाली माताजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ऊँकार लाल पाटीदार,शंभूलाल पाठक द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर स्वगात किया गया। इस अवसर पर जैन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आल मीडिया जनर्लिस्ट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनीष कुमट झकनावदा,राष्ट्रीय सचिव सुनीलजी जैन ,प्रदेश अध्यक्ष एवं आई.बी.ए. झाबुआ ब्युरो चीफ कीर्तिश जैन,सिविल डिफरेंस वालींटर गोपाल चोयल,धर्मेंद्र जैन,विजय जैन,रमेश पाटीदार,पप्पू पाटीदार, रताम्भा सरपंच सहित रायपुरिया एएसआई. रामजी मिश्रा,जितेंद्र प्रधान आरक्षक एवं स्टाफ मौजूद था। Post navigation पेशी पर ले जाने के दौरान रेलवे स्टेशन से हो गया था फरार उमरिया सालम-वगईफाटक सडक़ पर डाल दी मिट्टी से राहगीर परेशान