झाबुआ लाइव डेस्क-
थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 399/402 भादवि के मामले में 2011 से फरार चल रहा आरोपी अमरिया पिता लट्टु वसुनिया निवासी छालकिया थाना कल्याणपुरा को कोतवाली पुलिस ने आज धरदबोचा। गौरतलब है कि अमरिया वसुनिया का फरारी वारंट न्यायालय से जारी हुआ था तथा एसपी के आदेश के बाद 8 जनवरी 2013 में 500 रुपए का नकद इनाम भी घोषित किया था। पुलिस आज इस अंतर्राज्जीय बदमाश की गिरफ्तारी कर ली। वर्ष 2010 में अंतर्राज्जीय बदमाश अमरिया वसुनिया को झाबुआ जिला जेल से भोपाल न्यायालय में पेशी हेतु ले गए थे और पेशी कर वापस आने पर भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन बामनिया चौकी के आगे थाना पेटलावद से फरार हो गया था। इस दौरान पेटलावद में धारा 224 भादवि का मामला दर्ज किया गया था और लगातार फरार रहने पर बदमाश अमरिया के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया। इसी के साथ थाना कल्याणपुरा में धारा 394 भादवि में 2010 से फरार था जिसकी फरारी में चालान पेश किया गया था वही कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इस दौरान 1 अप्रैल 2014 को तत्कालीन एसपी ने बदमाश अमरिया को गिरफ्तार करने पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वही वर्ष 2011 में थांदला थाने में धारा 394/397 भादवि के मामले में लगातार फरारी के बाद एसपी ने 500 रुपए का पुरस्कार की घोषणा की थी। अंतर्राज्जीय बदमाश को आज झाबुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *