जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर की ग्राम पंचायत में लगभग एक माह तक चलने वाले मेले के कारण शोर शराबा हो रहा है। इससे बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। रोजाना रात 8 बजे से लाउड स्पीकर शुरू हो जाते हैं। जिससे शोर हो रहा है। एसडीएम की बिना अनुमति के ही मेला लगाया जा रहा है। 

पुलिस थाना ग्राउंड में 10 फरवरी से 13 मार्च तक मेला लगाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व मेले से चलते झूले से युवक गिर गया था जिससे गम्भीर घायल हो गया था। पुलिस थाना ग्राउंड से बाईक भी चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। एक तरफ पुलिस अधीक्षक ने बच्चो की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नम्बर जारी किया है लेकिन खुलेआम चल रहे इस मेले पर कार्रवाई नहीं की जा रही। मेले का समय रात 8 बजे से 11 बजे तक समय है। इसी दौरान बच्चे पढ़ाई करते हैं। 

क्या कहते हैं अधिकारी

मामले में अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे से बात की गई तो उन्होंने कहा हमने मेले की अनुमति नहीं दी है। यदि बगैर अनुमति के मेला संचालक मेला चला रहा है तो थाना प्रभारी को कार्रवाई करना चाहिए।

मामले में नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा हमने बच्चों के भविष्य को देखते हुए मेला संचालक को मेला बंद करने का निर्देश दिए हैं। आज से मेला बंद किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *