पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- परशुराम जयंती पर आज शंकर मंदिर से नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में बच्चे, युवा, महिलाए, बुजुर्गों का उत्साह चरम पर था। शोभायात्रा में नगर गूंजायमान हो रहा था। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस शंकर मंदिर पहुंची। यात्रा में पेटलावद एसडीओपी अवस्या, टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर, रायपुरिया टीआई भाभर, एसआई भीम सिंह सिसौदिया, गोविंद बामदरे आदि पुलिस जवान महिला पुलिस साथ में शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। Post navigation बाइक सवार को बचाने के फेर में मारुति पलटी जिम्मेदारों के उदासीन रवैये से क्षेत्र में वर्षों से अधूरा पड़ा मुक्तिधाम का निर्माण