चार दिवसीय 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन

- Advertisement -

शालु रामसिंह मुणिया, परवलिया

परवलिया के समीपस्थ ग्राम उदयपुरिया में चार दिवसीय 24 कुंडीय यज्ञ राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ का आयोजन दिनांक 14-1-2024 से 17-1-2024 तक ग्राम उदेपुरिया तहसील थांदला जिला झाबुआ आयोजित किया जा रहा है 

वर्तमान युग की व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय हर प्रकार की समस्या का समाधान “गायत्री और यज” को अपनी जीवन शैली में अपनाने से है। समस्या चाहे स्वास्थ्य की हो अपना पर्यावरण का समाधान समग्र ही खोजने होंगे। सद्बुद्धि एवं सद्भाव के जागरण से ही मानवता का कल्याण हो सकता है।। इसी उद्देश्य को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में “24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति के मुख्य सदस्यद्वय कमिश कटारा ठाकुर सरदारसिंह द्वारा बताया गया कि आयोजन में गायत्री परिवार से जुड़े भक्तजन व समाजजन उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी से सफल आयोजन की अपील की गयी।