झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया के प्रतिभाशाली चार विद्यार्थियों के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा माया अमलियार, करण मकवाना, लता गणावा, राजू बरिया को कक्षा 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त चारों विद्यार्थियो को लेपटॉप योजना अंतर्गत शासन द्वारा 25 हजार रुपए प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सरपंच खुशाल सिंगाड़ ने कहा कि इन चारों विद्यार्थियों ने परवलिया का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया, जिससे ग्रामवासी खुश है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र जानी, मिठुसिंग गणावा एवं समस्त स्टाफ द्वारा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation रामदेवरा तीथ॔ गये बाइक सवार की मोत , तीन गंभीर ग्रामीणों संग सफाई अभियान में जुटे जिला पंचायत सीईओ