क्षैत्रवासियों, कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में रूबरू हुए प्रभारी मंत्री
5 9झाबुआ। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह गरीब- पिछडों की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे। हम सभी कार्यकर्तां है, हम पद प्रतिश्ठा के लिए नही बल्कि सेवा व विकास के लिए सत्ता में सदैव बने रहे इसी भावना से निरंतर कार्य करते रहना है। मै जनसेवक हूं और सभी के लिए सदैव उपलब्ध रहता हूं। यह बात प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने क्षेत्रवासियों व संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। स्थानीय सर्किट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अंबरीश भावसार ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने न केवल कार्यकताओं की बात सुनी बल्कि बडी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे क्षेत्रवासियों से एक एक कर मुलाकात भी की व उनकी समस्याओं को जाना व समझा। इस दौरान चिकित्सा सुविधा की मांग के साथ पहुंचे एक दंपत्ति जब अपना मांग पत्र देकर लौट रहा था तो संवेदनशील प्रभारी मंत्री सारंग ने उनके साथ आये परिजन को रोककर कहा मरीज को आप घर पर ही आराम करने दीजिये और खानापूर्ति व अन्य जानकारी देने के लिए आप स्वयं संबंधित अधिकारी के पास जाईये आपका काम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नही और आपके इस पद को कोई छीन भी नही सकता। चुनावी काल में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने मतदान क्षेत्र का नरेन्द्र मोदी, शिवराजसिंह चौहान व विश्वास सारंग होता हैं प्रत्याशी तो भाजपा का बडे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन मतदान क्षेत्र स्तर पर आप ही के हाथो में भाजपा का पूरा दारोमदार होता है। भाजपा में किसी व्यक्ति विशेष के फायदे की ना तो बात होती है और ना ही ऐसा किया जाता है बल्कि एक समग्र और व्यापक दृष्टिकोण के साथ प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सर्वकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य में जुटा रहता है। इमानदारी से कार्य करते हुए हम सभी भाजपा की विचारधारा को आगे बढाते हुए इसे निरंतर मजबूती प्रदान करते रहना है। प्रभारी मंत्री सारंग ने कहा कि मैं संगठन का समर्पित कार्यकर्ता हूं और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव उपलब्ध हूं। संगठन में गुटबाजी का कोई महत्व नही है पार्टी को मजबूती मिले ऐस कार्य निरंतर करते रहना चाहिये आप स्वयं भी मजबूत होते चले जायेंगे। 29 नवंबर को शिवराजसिंह सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण मध्यप्रदेष में हितग्राही सम्मेलनों के साथ एक पखवाड़े तक विविध आयोजनों के माध्यम से जनता से विशेष संवाद स्थापित किया जायेगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षैत्र में एक एक व्यक्ति तक भाजपा सरकार की उपलब्धियां और भाजपा का संदेष घर घर तक पहुंचायें। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा से जुडे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर राश्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, प्रफुल्ल जैन, थावरसिंह भूरिया, ओ पी राय, ब्रजेन्द्र षर्मा, अजय पोरवाल, लक्ष्मणसिंह नायक, अंबरीश भावसार, ओमप्रकाश षर्मा, मूलचंद्र बामनिया, मनोहर सेठिया, शैलेष दुबे आदि मौजूद थे।
पेटलावद घटनाक्रम पर दी पुलिस को हिदायत
विगत दिनों जिले के पेटलावद नगर में संघ व भाजपा संगठन से जुडे कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने रोष जताया। पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खडे करते हुए ऐसी घटनी की पुनरावृत्ति भविष्य में नही हो इसकी सख्त हिदायत जिला व पुलिस प्रशासन को दी। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किसी पर अत्याचार न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायें। सेवाभाव लिए क्षेत्र में जुटे कार्यकर्ताओं पर ऐसी कार्रवाई समाज में गलत संदेश प्रसारित करती है। उन्होंने नोटबंदी के विरोध में विपक्ष द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को ढकोसला करार देते हुए कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गये निर्णय का विरोध केवल वे ही लोग कर रहे है जिनका इस निर्णय के बाद से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विरोध करने वाले सीधे तौर पर आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद व देश में अस्थिरता और अशांति फैलाने वालों का मनोबल बढाते हुए उनके हितचिंतक बन रहे है। उन्होंने झाबुआ अलीराजपुर जिले में पाये जाने वाले कडकनाथ मुर्गे से जुड़ी योजना को राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित किये जाने की बात भी कही। साथ ही जिले में हो रही स्ट्राबेरी फल की पैदावार के संबंध में निकट भविष्य में औद्योगिक स्तर पर संगठित प्रयासों के माध्यम से इसे और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। शिष्यवृत्ति और वेतन से जुडी षिक्षा क्षैत्र की समस्याओं के संबंध में पत्रकारों द्वारा उठाये गये प्रष्न के जवाब में उन्होंने कहा यह एक गंभीर मामला है और शीघ्र ही इनके निराकरण के उपाय प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र से संबंधित रोजगार बढ़ाने वाले उपायों के संबंध में भी षीघ्र प्रयास करने की बात कही।
प्रभारी मंत्री ने तालाब सौंदर्यीकरण का किया भूमि पूजन
झीलो की नगरी के लिये यह प्रसन्नता का विषय है कि नगर के हृदयस्थल के दो तालाबों के उन्नयन, सौन्दर्यीकरण का भूमिपूजन हो रहा है। संयोग है कि मै भी झीलो की नगरी भोपाल से मै और जिले के कलेक्टर यहां आये है और नगर के सौंदर्यीकरण के भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में एक साथ शिरकत कर रहे है। समाज का समग्र विकास एवं समुचित विकास के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है, सरकार के 5 सूत्र गांव नही शहर, शहर नही कस्बा,, कस्बा नही खेत, खेत नही खलिहान, खलिहान ही नहीं किसान, किसान ही नही महिला, महिला ही नहीं बच्चा, बच्चा ही नही चौपाल, चैपाल ही नही चौपाल पर बैठने वाले वृद्ध का तीर्थदर्शन हो। सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने तालाब एवं झील सरंक्षण योजनान्तर्गत 5 करोड 29 लाख की लागत के नगर के बड़े एवं छोटे तालाब के सौदंर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *