झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विपणन सहाकारी संस्था अध्यक्ष फकीरचन्द्र राठौड द्वारा पत्रकार रितेश गुप्ता से विगत दिनों फोन लगाकर अपना नाम छपवाने हेतु की गई अभद्रता को लेकर नगर के समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर निंदा की। स्थानीय मामा बालेश्वर दयाल उद्यान मे नगर के समस्त पत्रकारों ने एकत्रित होकर उक्त घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही की गई अभद्रता के लिए भाजपा नेता फकीरचन्द राठौड पत्रकारों की उपस्थिति में माफी मांगे। आयोजित बैठक को वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट ने कहा कि एकजुटता के साथ पत्रकारों की उपेक्षा करने वालों का विरोध करना आवश्यक है। पत्रकारों को एक परिवार के रुप मे अपने परिवार के सदस्यों पर आई विपदा मे उसके साथ खड़े होकर सहयोग करना होगा।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन अरोरा, कमलेश तलेरा, मुकेश अहिरवार, कमलेश जैन, मनोज उपाध्याय, मुकेश भट्ट, चन्दुप्रेमी, राकेश पाठक, अक्षय भट्ट, रितेश गुप्ता, मुदस्सीर मंसूरी, जावेद खान, गजेन्द्र चौहान, शाहिद खान, पवन नाहर, आत्माराम शर्मा, मनीष अहिरवार, मनीष बघेल, राजू धानक, वत्सल आचार्य, माणकलाल जैन, सावंलिया सोलंकी, धर्मेन्द्र पंचाल, जमील खान, बबलू तलेरा की उपस्थिति में निंदा प्रस्ताव पर स्वीकृति दी। Post navigation नगर परिषद् मे धरने पर बैठै ” कांग्रेस पार्षद मनीष बघेल षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन