झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
आज खवासा में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में खवासा में एक जनजागरण रैली आर्दश स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई। रैली नगर के मुख्य मार्गों से से निकली इस दौरान बच्चों के हाथों मेंं धर्मध्वजा थी। इस दौरान बच्चे भारत माता के नारे भी लगाते हुए चल रहे थे। रैली का मुख्य उद्देश्य गांवों में योग का प्रचार प्रसार करना और योग से होने वाले फायदे के बारे में बताना है। खवासा में पांच दिवसीय योग शिविर बुधवार से स्थानीय राजवाड़ा चौक पर सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन होगा जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। रैली में योग प्रचारक आचार्य विश्वमित्राय योग के बारे में रैली में बताते जा रहे थे। रैली में भामल आश्रम संचालक संजय भाई आर्यएभारत स्वाभिमान मंडल प्रमुख प्रेमसिंह चौधरी, आदर्श स्कूल के संचालक राकेश वैरागी और मुकेश वैरागी, राजमल चोपड़ा, जगन्नाथ, भगत विशेष रूप से रैली में गांव वालों को निमंत्रण देते जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *