झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर पंडितजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं मिठाई वितरण किया गया। वरिप्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र लुणावत ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पण्डित दीनदयालजी के कार्यो से हमें पे्ररणा लेकर भाजपा को आगे बढाने की दिषा में कार्य करना है । उन्होंने कहा कि पण्डितजी ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग की लोगों की मदद में समर्पित कर दिया । इस मौके पर उपसरपंच अजय जैन, रामपुरिया पूर्वसरपंच सोमजी भूरिया, भाजपा नगरअध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, भाजपा नेता राजेन्द्र भटेवरा, सोहन डामर, रामेश्वर गर्ग, दिनेश भाटोदरा आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे । Post navigation घटनास्थपना के चल समारोह में जुटेंगे राष्ट्रीय कलाकार जैन सोश्यल गु्रप मुमुक्षु मेहता का बुधवार को करेगा बहुमान समारोह