झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जैन सोश्यल गु्रप द्वारा बुधवार को नगर के मुमुक्षु प्रकाश मेहता का बहुमान समारोह स्थानीय सुतरेटी रोड स्थित कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में आयोजित होगा। गु्रप के अध्यक्ष हेमंत श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष रवि लोढ़ा और सचिव हितेश शाहजी ने बताया कि मुमुक्षु प्रकाशभाई का गु्रप की ओर से अभिनंदन कर अभिनंदन पत्र भेंट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुमुक्षु प्रकाश भाई आगामी 11 अक्टूबर को विजयनगर गुवाहाटी असम में वात्सल्यमूर्ति 108 पुण्य सागरजी के सानिध्य में दिगम्बर जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैै। इसके अलावा आचार्य मेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिकी आज्ञानुवर्तिनी साध्वी समर्पिताजी, आनंदकुंवरजी, लालिमाजी, मंगलाश्रीजी ठाणा-4 के वर्षावास मे मासक्षमण तप की तपाराधना करने वाले नानालाल श्रीश्रीमाल, अशोक तलेरा, साधना रुनवाल, पवन नाहर, लक्ष्मी गादिया, डिम्पल चौरडिय़ा, सपना रुनवाल, अंकित भंसाली और सिद्धितप की तपस्या करने वाले किरण पावेचा, मधु तलेरा, श्रेया कांकरिया, रीता बोथरा का भी बहुमान किया जाएगा। वही लंबे समय से वर्षीतप की आराधना कर रहे भरत भंसाली, आशा श्रीमाल और वर्धमान आयम्बिल तप की आराधना कर रही प्रेमलता छाजेेड़ का भी जैन सोश्यल गु्रप की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। गु्रप के कोषाध्यक्ष रुपेश पोरवाल और सहसचिव किरण पावेचा ने बताया कि बहुमान समारोह बुधवार 28 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे प्रारंभ होगा। Post navigation पण्डित दीनदयाल की जन्मशताब्दी मनाई हक की रोटी सभी को मिले, दूसरों के अधिकार न छीने जाए : मुनिश्री चेतन्य