पियुष चन्देल आलीराजपुर – प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख एसएस मुजाल्दा ने बताया पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग की तिथि 26 मई नियत की गई थी। उक्त तिथि को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट पीटीसन 7933/2018 में स्थगन होने तथा स्थगन हटाने से अब दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग कीनवीन तिथि 23 जून 2018 नियत की गई है। उक्त तिथि को चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों की दो-दो छाया प्रति लेकर ई दक्ष केन्द्र प्रथम तल नवीन भवन जनपद पंचायत अलीराजपुर में सुबह 9:30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। Post navigation निर्वाचन संबंधित कार्य में लापरवाही पडी भारी, 9 बीएलओ पर निंलबन व 70 निर्वाचन सुपर वाइजर की एक-एक वेतन वृद्धि संचय से रोकने के निर्देश फर्जी मस्टर भरने व अनियमितता व भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सरपंच पद से पृथक करने की कार्रवाई पारित