img_20160925_140504 झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरलिया की रिपोर्ट-
रविवार को पारा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम महेंद्र तिवारी मंडल प्रभारी, जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, ओंकारसिंह डामोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पारा का नाम रोशन करने वाली पारा मंडल से मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम में चयनित ललिता डावर, प्रियांशी भंडारी कक्षा 12वीं, मिताली पंवार कक्षा 10वीं, अरविन्द जुवानसिंह कक्षा 12वीं, संजय चेनसिंह कक्षा 10वीं में प्रावीण्य सूची में आने पर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान गजेंद्र सिंह राठौर जिला मंत्री, अमृत राठौड़ मंडल महामंत्री, दिलीप कनेश महामंत्री, सोमला भाई बास्केला, कुंजर भाई सोसाइटी अध्यक्ष, सोमसिंह सोलंकी सोसाइटी अध्यक्ष, छीतू सिंह मेडा पूर्व जिला महामंत्री, वेद प्रकाश, दिलीप डावर, सुभम सोनी, पंच पारा चैनसिंह बारिया सरपंच, राजा सरतलीया मीडिया प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *