झाबुआ। पंचायतों के शक्तिकरण के लिए झाबुआ जिले को एक साथ तीन पुरस्कार मिले है। यह पुरस्कार 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के अवसार पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में जिले को प्रदान किए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2015-16 के लिए पंचायत सशक्तिकरण तथा जवाबदेही पुरस्कार जिला पंचायत झाबुआ, जनपद पंचायत राणापुर तथा ग्राम पंचायत कांकरादरा को दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिहं चौहान ने ट्वीट कर पंचायत सशक्तिकरण के लिए चुनी गई, पंचायतों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *