पेटलावद। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव, सहायक सचिव संगठन के आव्हान पर जनपद पंचायत के समस्त पंचायत के सचिव, सहायक सचिव अपनी आठ-तीन सूत्री मांगों को लेकर 23 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर उतरने जा रहे है। इसी के साथ 28 फरवरी तक शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों की आठ व सहायक सचिवों की तीन सुत्री मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो इनके द्वारा पंचायतो में तालाबंदी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री को पंचायत की चाबियां सौंपी जाएगी, जिसमें जनपद पंचायत पेटलावद के समस्त सचिव, सहायक सचिव भोपाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। ——— Post navigation जीप विद्युत डीपी से टकराई, सभी 13 यात्री सकुशल दुराचार का आरोपी पुलिस गिरफ्त में