झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- कहते हैं कि ऊपर वाले के यहां से जब तक बुलावा नहीं आता, कोई नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही वाक्या गुरुवार की रात को गांधी चौक में घटा। एक तूफान जीप जिसमें 13 सवार थे, रात्रि 1 बजे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण बिजली के दो पोल और उस पर लगी डीपी भी जीप पर आ गिरी। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी किसी को खरोंच तक नहीं आने पर लोग इसे चमत्कार बता रहे है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार तूफान जीप क्रमांक एमपी 45 बीबी 0489 गांधी चौक से हुनमानगढ़ मार्ग की ओर जा रही थी। तभी मार्ग से कुछ दुर स्थित बिजली के पोल में जा घुस्सी। पोल के गिरने से पहले ही जीप का चालक ओर उसमे में बेठी सवारी ऊतर गई। वरना बहुत बड़ी घटना हो जाती। घटना के तुरंत ही लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाया। मौके पर टीआई कर्णीसिंह शक्तावत और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पंहुचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक नगर में बिजली गुल रही। फोटो 4 तूफान जीप पर गिरा बिजली के खम्बे व डीपी। Post navigation पिछले डेढ़ दशक बाद देखने को मिली ऐसी बारात जो निकली बैलगाडिय़ों पर पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर