झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट रायपुरिया। वर्ष 2014 से फरार बलात्कार के आरोपी को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी केएल डांगी ने बताया कि जिला एसपी के निर्देशानुसार धारा 363, 366, 376 के फरार आरोपी नारायण चौहान निवासी पांच पिपला को बडऩगर में पुलिस टीम बनाकर दबिश देकर पकडा गया। टीम में प्रहलाद सिंह चुण्डावत, आरक्षक दिनेश धुध की कार्रवाई सराहनीय रही। ————————- Post navigation पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आचार्य उमेशमुनिजी की स्मृति में नि:शुल्क 3 दिवसिय नैत्र शिविर का हुआ शुभांरभ