झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- तेरापन्थ धर्मसंघ के 11 वें अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय अणुव्रत महासमिति का 67वां राष्ट्रीय अधिवेशन गुवाहाटी (असम) में सम्पन्न हुआ।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पेटलावद के ऑल इंडिया जैन जनर्लिस्ट के राष्ट्रीय प्रचारमंत्री और जैन तेरापन्थ न्यूज (मप्र) प्रतिनिधि पंकज जे पटवा को मिडिया के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यो का मूल्यांकन करते हुए राष्ट्रीय अणुव्रत महासमिति द्वारा प्रशस्तिपत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में असम सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महंतो एसिंचाई एवं कपड़ा मंत्री रंजीत दास, विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन महामन्त्री अरुण संचेती सहित अनेक बुद्धिजीवी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बढ़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाए भी उपस्थित थे। इस त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों के अतिरिक्त नेपाल, भूटान एवं दुबई के लगभग 400 प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर पंकज जे.पटवा के पेटलावद आगमन पर तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज जसोल, मुनि चैतन्य कुमार अमन और मुनि अतुल कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया एवं धर्मसंघ की ओर अधिक सेवा भावना को बढ़ाने का प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। Post navigation मनरेगा निर्माण कार्यों में किया फर्जी आहरण महिला ने पिया जहर, मौत