खरडू बड़ी। दिनांक 28 जनवरी 2026 को झाबुआ जिले के ब्लॉक रामा अंतर्गत ग्राम पंचायत आम्बा पीथनपुर के सालारपाड़ा फलिया में मध्य प्रदेश पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 2022 के अंतर्गत एक विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में ग्राम के सभी आयु वर्ग के महिला-पुरुषों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव एवं ठहराव पारित किए गए। साथ ही अध्यक्ष एवं सचिव के नामों पर सहमति बनाकर पूरी समिति का विधिवत गठन किया गया तथा आगामी ग्राम सभा की तिथि भी निर्धारित की गई।ग्राम सभा का संचालन राजेंद्र डिंडोड द्वारा किया गया। उन्होंने पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा को प्राप्त मूल अधिकारों, निर्णय प्रक्रिया और स्वशासन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर सरपंच सजन अमलियार ने ग्राम सभा की प्रक्रिया, महत्व और बारीकियों को स्पष्ट किया।मंत्री महोदय द्वारा ग्राम सभा से जुड़े कागजी एवं शासकीय प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई।रक्षिता डामोर (मोबिलाइज़र) द्वारा ग्राम सभा की प्रोसेसिंग रिपोर्ट तैयार की गई तथा उपस्थित सदस्यों के नाम एवं हस्ताक्षर संकलित किए गए। कार्यक्रम में दिनेश जी वसुनिया (सहायक सचिव), उर्मिला देवड़ा एवं रूखमा देवड़ा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), बंटू सिंगाड़, उकार सिंगाड़, कलम चौहान, राकेश सिंगाड़ सहित ग्राम के अनेक जागरूक नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह विशेष ग्राम सभा ग्राम स्वशासन, सामूहिक निर्णय और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनी तथा पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। Post navigation गो हत्या के मामले जिला बंद का असर गांव में भी देखने मिला, पूरा गांव बंद रहा आतिशबाजी के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, निकाली शोभायात्रा