अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- नगर में मकर संक्रांति पर विधायक माधौसिंह डावर वनगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर के साथ तहसीलदार नितिन चौहान ने आनंदम नेकी की दीवार का शुभारंभ किया। इस नेकी की दीवार में क्षेत्र के लोग अपने पास अधिक सामान हो तो यह रखेंगे तथा जरूरमंत यहां से जो सामान हो ले जा सकते हैं। इस अवसर पर विधायक माधौसिंह डावर ने कहा कि शहर के लोग अपने पास जो सामान अधिक हैं वह यह रखें तथा कि जरूरतमंद लोगों को अपनी जरूरत का सामान यहां से मिल जाएगा, वे यहां से ले जा सकते हैं जिससे जरूरत का सामान नेकी की दीवार पर रखने वालों को पुण्य मिलेगा और जरूरतमंदों का इसका फायदा मिल सकेगा। Post navigation पंचाल समाज के जनगणना पत्रक का विमोचन गणेश मंडल के युवाओं ने बांटी खिचड़ी, गुड-तिल और जलेबी