अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के हनुमान गली गणेश मंडल के युवाओं ने मकर सक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी व अन्य गतिविधियों से दूर रहकर पुण्य के काम को अंजाम दिया गया। शनिवार को गणेश मंडल के युवाओं ने मिलकर दान और भूखे का पेट भरने के लिए एक क्विंटल खिचड़ी, तिल के लड्डू और जलेबी बनाई और जरूरमंद लोगों को बांटी। आयोजन में युवाओं का कहना है कि मान्यता अनुसार भूखों को खाना खिलाने से ज्यादा पुण्य किसी ओर काम में नहीं मिल सकता है इसलिए सभी युवाओं ने मिलकर नई सोच के साथ यह कार्य किया है। इस दौरान सभी को जलेबी, तिल-गुड़ तथा खिचड़ी बांटी गई जिसकी नगर में सभी जगह प्रशंसा की जा रही है। Post navigation नेकी की दीवार का विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शुभारंभ मकर संक्रांति पर नगरवासियों की अनूठी पहल गोशाला में गो ग्रास दान किया गया