झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- काकनवानी के स्थानीय शिव मंदिर पर पंचाल समाज के जनगणना पत्रक का विमोचन विश्वकर्मा विकास मंच के पदधिकारों द्वारा किया गया। जनगणना का काम पंचाल युवा जनकल्याण समिति द्वारा पंचाल समाज के प्रत्येक गांव में कराया जाएगा। कार्यक्रम को विश्वकर्मा विकास मंच के पदाधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए समिति के कार्यो की सराहना की व समाज के हित के कार्यो के लिए समिति का साथ देने की बात कही। कार्यक्रम की समिति के जिलाध्यक्ष गगन पंचाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक गांवों में जनगणना की जाएगी जिससे समाज की जनसंख्य का पता चले व समाज के लिए काम कर सके। जनगणना पूर्ण होने पर समिति द्वारा एक पुस्तक भी छपवाई जाएगी जिसमे समाज के प्रत्येक गांव व व्यक्ति का नाम होगा, जो इस जनगणना के आधार पर होगी। साथ ही समिति द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है, जो जनगणना के साथ ही होगा। कार्यक्रम में समाज के सभी गांवों से लोग पहुंचे जिसके लिए समिति द्वारा उनका आभार भी व्यक्त किया कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा विकास मंच के उपाध्यक्ष रामाजी पंचाल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पांचाल, मदन पंचाल, वरदीचंद पंचाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजू पंचाल ने किया व आभार नरेश पांचाल ने माना। Post navigation सफेद सोना 6200 रुपए बिका, किसानों के चेहरे खिले नेकी की दीवार का विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शुभारंभ