रितेश गुप्ता@थांदला

थांदला वन क्षेत्र के अंतर्गत मेघनगर तहसील के रामपुरा के बीट क्षेत्र नवपाड़ा में नर नीलगाय का शिकार करने पर वन विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी बालू पिता सम्सू भुरिया को नीलगाय के क्षत-विक्षत मांस के साथ वध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व चाकू सहित गिरफ्तार किया है । वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । न्यायालय ने आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे जिला जेल भेज दिया है । आरोपी ने पांच अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं कि इनकी निशानदेही पर फरार आरोपियों की भी तपारसी की जा रही है जिन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जाएगा । उक्त आरोपियों को पकड़ने में क्षेत्रपाल राकेश चौहान, कमल डिंडोर, विजय रावत, मुकेश चौहान व अन्नु भूरिया का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *