विशाल वाणी, आजादनगर
बहुप्रतिक्षित मेडिकल चयन परीक्षा नीट के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई, इसमें शासकीय कन्या स्कूल चन्द्रशेखर आजाद नगर की दो छात्राओं ने बाजी मारी। कन्या स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार कोरी ने बताया कि इस वर्ष स्कूल की 36 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। वार्षिक परीक्षा के पश्चात स्कूल में ही विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई थी जिसके प्रभारी राजेन्द्र बैरागी ने छात्राओं को स्मार्ट क्लास एवं नेट पर उपलब्ध मटेरिल के माध्यम से कोचिंग पढ़ाया साथ ही कॉम्पिटिशन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीके तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रेरणा एवं कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, सहायक आयुक्त सतीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भिंडे, सहायक संचालक महेन्द्र गोयल, प्राचार्य विनोद कुमार कोरी के मार्गदर्शन से आज संस्था की छात्रा रेलम पिता अमनसिंह डावर निवासी बड़ी करेटी एवं सारिका पिता रतनसिंह निवासी ग्राम कुक्षी ने परीक्षा क्वॉलिफाई की। अब इन्हें मेडिकल की पढ़ाई हेतु कॉलेज आवंटित होगा। दोनों छात्राओं ने इस सफलता हेतु शिक्षकों एवं पालकों का योगदान मानते हुए धन्यवाद दिया। नीट परीक्षा में एसटी का कट ऑफ 96 से 118 अंक का रहा। दोनों छात्राओं की सफलता पर विधायक माधोसिंह डावर, नगर अध्यक्ष निर्मला डावर, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, सहायक आयुक्त सतीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भिंडे, सहायक संचालक महेन्द्र गोयल, प्राचार्य विनोद कुमार कोरी, वरिष्ठ व्याख्याता गोपाल कृष्ण राठोर बीईओ राज शेखर कुलकर्णी सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *