दिनेश वर्मा, झाबुआ शहर की सिद्धेश्वर कालोनी स्थित शनि मंदिर के समीप सुबह जब कुछ मजदूर एक निर्माणाधीन पुराने मकान की दीवार गिरा रहे थे तभी वह दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई जिसमे एक मजदूर खुमसिंह निवासी डूंगराधन्ना की मौत हो गई। वही एक अन्य मजदूर वाघु पिता दुलिया निवासी गेलर घायल हो गया। फिलहाल मृतक के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है जिसकी जांच जारी है। ) Post navigation बजरंगबली को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया खस्ताहाल पड़े रोड की विधायक वालसिंह मेड़ा ने ली सुध, 4 लाख की लागत से बनेगा रोड