डॉ.सरफराज खान , उमरकोट सुदूर अंचलों में छोटे फलियों को जोडऩे वाले खस्ताहाल मार्गों की सुध लेते हुए विधायक वालसिंह मेड़ा ने 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रोड का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक मेड़ा ने कहा कि फलियों को जोडऩे वाले मार्ग खस्ताहालत में थे और ग्रामीणों को आवाजाही में सुगमता व सुलभता के दृष्टिगत रोड निर्माण का भूमिपूजन किया है एवं यह निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा जिससे की ग्रामीणों को अब बारिश व अन्य दिनों में आने-जाने में सुलभता होगी। इस अवसर पर सरपंच मोहन डामोर, पंच कालूसिंह बिलवाल, सचिव कुंवरसिंह डामोर, दिलीप डामोर, चित्ररंजनसिंह राठौर, प्रेमसिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। इसके पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने झिरी बाबा बगासिया के चरणों मे वंदन कर देवली, दूधी, ग्राम में भूमिपूजन किया। Post navigation निर्माणाधीन पुराने मकान की दीवार मजदूरों पर गिरी, एक श्रमिक की मौत 2 महीने बाद देने वाली थी एक नई जिदंगी को जन्म, एक साथ दो जिंदगी हो गई खत्म …