इरशाद खान, बरझर रात भर बारिश के चलते बरझर कस्बे की प्राथमिक शाला प्रांगण में पुराना स्कूल भवन जर्जर अवस्था में था जिसे डिस्मेंटल करने के आदेश भी हो गये थे। जिसके टीन शेड, दरवाजे आदि निकाल लिए गये थे परन्तु दिवारे खड़ी थी। रात में भारी बारिश के चलते दिवारे समीप में बने मकानों पर जा गिरी थी। जिसे लेकर कलेक्टर के निर्देश के चलते आजाद नगर तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर व बीईओ विनोद कुमार कोरी मौके पर पहुंचे और तत्काल बनी दिवालों को तोड़कर सफाई करने को शिक्षा विभाग के स्कूल प्रभारी को कहा गया । साथ ही तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर ने कहा जहां भी भवन डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गये है उसे प्राथमिकता में जल्द तोड़ दिए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। Post navigation प्राथमिक शाला भवन की दीवार गिरी, एक महिला घायल कार्रवाई करने पहुंचे तहसीलदार तो बंद मिले अवैध क्लीनिक, मकान मालिक को दी समझाइश