अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
नगर के दाहोद रोड पर बन रहे महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल नियमों को ताक में रखकर ठेकेदार द्वारा सडक़ किनारे बना दी गई थी। अवैध निर्माण तोडऩे के लिए एसडीएम ने दो माह पूर्व स्थगन आदेश जारी कर निर्माण पर रोक लगा दी थी। दो माह बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो सोमवार को एसडीएम की टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी से महाविद्यालय की पक्की बनाई गई बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *