झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नारी समाज की धुरी है वह दो कुलो को रोशन करती है। शासन के प्रयासो से विकास की गति को तेज करने पुरूषों के समकक्ष आज हर क्षेत्र में अग्रणी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तभी सार्थक होगा जब हम भू्रण हत्या के विरोध में खडे होंगे उक्त बात नगर के इंडोर स्टैडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अनुविभागीय राजस्व अधिकरी सत्यनारायण दर्रो ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष फकीरचंद राठौड़ ने कहा कि मात्र महिला दिवस रस्म अदायगी बन कर न रहे महिलाए घर की चहरदीवारी छोडक़र देश की सर्वोच्च पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आयोजित महिला दिवस पर गुजरात से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा भाषण एलईडी द्वारा दिखाया गया। आयोजित समारोह में नगर की साहित्यकार डॉ सीमा शाहजी, महिला एवं बाल विकास कार्यकर्ता दुर्गा वसुनिया, रमिला भुरिया, कार्मिला गणावा, बेरथा कटारा, रेहाना खां, नगर परिषद् कर्मचारी सुनीता भूरिया, एत्री गरवाल, उर्मिला प्रजापति के अलावा निर्मला बारिया को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर परिषद् द्वारा नव नियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार का भी सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पार्षद सुनीता पंवार, एल्डरमैन पीटर बबेरिया, सीएमओ शीतल जैन, गौरांक राठौर, यशदीप अरोरा, सहित बडी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन राजेश वैद्य ने किया व आभार राजस्व निरीक्षक अशोक चौहहान ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *