झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भाजपा जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने प्रदेश संगठन की अनुशंसा पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेतु नटवर पंवार को मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यक्रर्ताओ ने पार्टी पदाधिकारियों के हर्ष व्यक्त करते हुए आतीष बाजी कर पीपली चौराहे पर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाभर गौरसिंह वसुनिया, प्रफुल बाफना पीटर बबेरिया, दिलीप डामोर ने पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी नियुक्ती से अभिभुत पंवार ने कहा की पार्टी संगठन ने जिस कसौटी पर मुझे परखा है उस पर मे खरा उतरूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *