थांदला। नगर परिषद चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया के दौर समापन हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसएन दर्रो ने बताया कि नामांकन प्रकिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। आज दिनांक तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 3 एवं 49 पार्षद पद हेतु अभ्यार्थियों द्वारा नामांकन किया गया। प्रक्रिया में एसडीओपी एनएस रावत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील राणा, निर्वाचन शाखा प्रभारी महेंद्र उपध्याय, ओम नागर, प्रशांत उपाध्याय, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, धार्मिक आचार्य, यशदीप अरोरा एवं दल द्वारा सहयोग किया गया। प्रेक्षक ने किया निर्वाचन सम्बन्धी स्थलों का निरीक्षण निर्वाचन आयोग की और से अधिकृत प्रेक्षक ऑब्जर्वर पीके वर्मा ने थांदला नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वितरण की जाने वाली मतदान सामग्री वितरण स्थल, इवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना रूम का निरीक्षण किया। उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी एसएन दर्रो, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील राणा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एनएस रावत, थाना प्रभारी एसएस बघेल भी थे। रिटर्निंग अधिकारी दर्रो ने उन्हें मतदान स्थलों का भी निरिक्षण कराया। प्रेक्षक द्वारा उक्त स्थलों का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की है। Post navigation CM के लिए “नगरीय निकाय चुनाव ” खुद का पद ओर कद बचाने की बडी चुनोती नगर पंचायत चुनाव में 15 वार्डों के लिए जमा हुए 77 फार्म