झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट-
विगत दिनों एक नाबालिग बालिका के साथ तीन आरोपी राहुल पिता हिमासींग खराड़ी, दीवान पिता टीनासिंह मावी व सोनू पिता जोगडिय़ा ने दुराचार किया था इसकी एफआईआर पुलिस में की गई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने ग्राम झिरी में आरोपियों के घर दबिश डालकर तीनों को धरदबोचा। यह जानकारी देते हुए प्रधान आरक्षक मनोज जोशी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें कालीदेवी थाना ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *