हरीश राठौड़, पेटलावद बहला फुसलाकर बरवेट की नाबालिग को भगा ले जाने के 15 दिन बाद भी पुलिस इस मामले में कोई सफलता नही मिली है, जबकि परिजन तलाशी में यहां वहां भटक रहे है। इस मामले को लेकर आज सांसद कांतिलाल भूरिया से लड़की के परिजन मिले तथा सहयोग का निवेदन किया। जिस पर श्री भूरिया ने एसडीओपी से जानकारी लेकर निर्देशित किया। पुलिस से भी लगाई गुहार बहला फुसलाकर पाटीदार समाज की नाबलिग को भगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर क्षेत्रीय पाटीदार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुँचकर एसपी महेशचंद जैन से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। तथा लड़की भगाने के आरोपी के सहयोग करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाही की मांग की। इस अवसर पर पाटीदार समाज के अध्यक्ष गेंदालाल पाटीदार , पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटीदार, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पटेल , शंभूलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाज जन साथ थे। Post navigation राहुल गांधी की सभा को लेकर हुई बैठक में सांसद भूरिया ने का- किसान/आमजन त्रस्त और सरकार मस्त रेत से भरा ट्रक पलटा ड्राइवर कूदा, क्लीनर फंसा