जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में शनिवार को मनाए जाने वाले प्रसिद्ध भगोरिया पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर नगर में ऐतिहासिक रैलियां (गैर) निकाली जाएंगी, जिसमें लोक संस्कृति और उल्लास के रंग देखने को मिलेंगे। नानपुर के भगोरिया में धार, बड़वानी, झाबुआ, खंडवा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य गुजरात से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शनार्थी शामिल होने आते हैं।

साईं मंदिर से निकलेगी कांग्रेस की भव्य गैर जिला कांग्रेस की ओर से भगोरिया के अवसर पर एक भव्य गैर निकालने की तैयारी की गई है। पूर्व विधायक मुकेश पटेल और कैलाश पटेल ने बताया कि शनिवार दोपहर को साईं मंदिर से ढोल-मांदल की थाप के साथ यह गैर शुरू होगी। इसमें आसपास के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर शामिल होंगे और मेले में आने वाले सभी समाजजनों का स्वागत करेंगे।

बैनरों से सजा नगर, सजने लगे झूले-चकरी भगोरिया के स्वागत के लिए पूरा नगर सज गया है। जगह-जगह कैलाश चौहान, भुरू चौहान और जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्यों के फ्लैक्स और बैनर लगाए गए हैं। वहीं, मेले के उल्लास को बढ़ाने के लिए नानपुर थाना ग्राउंड पर झूले-चकरी और पान की दुकानें आदि लगाई जा रही हैं।

ग्राम पंचायत भी निकालेगी अपनी गैर राजनीतिक दलों के अलावा स्थानीय प्रशासन भी पर्व को लेकर उत्साहित है। नानपुर ग्राम पंचायत द्वारा भी अपनी एक अलग गैर निकालने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जो इस आयोजन के आकर्षण को और बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *