जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता बेहाल है। एक हफ्ते में तीसरी बार हुई इस लंबी कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच जरा सी बारिश होते ही रात दो बजे से गुल हुई बिजली अगले दिन दोपहर तक गायब रही। स्थानीय निवासी रमेश कोर्सियां ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी से महिलाएं और बच्चे इस तपती गर्मी में बेहद परेशान हैं। वहीं, शीतल वाणी के अनुसार, इस समस्या से दुकानदार और व्यापारी वर्ग का कामकाज ठप हो गया है। सुबह बिजली न रहने से महिलाओं को पानी भरने और कपड़े धोने जैसे रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। जब इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि तकनीकी फाल्ट और वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली बाधित हो रही है। अधिकारियों से बात कर जल्द ही सुचारु विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी। Post navigation बस स्टैंड डिवाइडर पर बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय और सांड की मौत गोपाल गौशाला में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर भव्य महोत्सव, गौसेवा एवं सहभोज का आयोजन