जितेंद्र वाणी, नानपुर

आज अलीराजपुर जिले के नानपुर में एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री और विधायक नागर सिंह चौहान ने किया। यह यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर गाँव के मुख्य मार्गों से गुज़री, जिसमें सेजागाँव, मोरासा रोड, और दरगाह मोहल्ला शामिल थे।

यात्रा का समापन गांधी तिराहे पर हुआ, जहाँ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सभी बच्चों और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, जनपद उपाध्यक्ष मेहर सिंह, जिला मंत्री मेहताब सिंह कनेश, पूर्व सरपंच समर्थ सिंह मौर्य, अखिलेश वाणी, डिंपू राठौड़, सज्जन सिंह, मोन सिंह और आसपास के सैकड़ों सरपंच व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने फूलों की मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। नानपुर के थाना प्रभारी राजेश डावर और उनकी पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *