जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज झोला छाप डॉक्टरो पर जिला प्रशासन ने कारवाई की। एसडीएम तपिश पांडे, तहसीलदार सविता चौहान, गणपत बघेल, नायब नाजिर संजय रावत रीडर, नानपुर हल्का पटवारी राजाराम मौर्य ने तीन क्लिनिक पर कार्रवाई कर सील किया। दोपहर को जिला प्रशासन की टीम नानपुर पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिससे नानपुर के सभी झोलाछाप डाक्टर बंद कर भागते नजर आए। जिसमें तीन क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-09-at-5.34.38-PM-1.mp4 Post navigation गुरु पूर्णिमा उत्सव पर होंगे अनेक कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई कैन में भरकर मोटरसाइकिल से किया जा रहा था नकली ताड़ी का परिवहन, एक गिरफ्तार